बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर के ग्यासपुर में पिंटू की संदिग्ध मौत के मामले को लेकर विहिप ने कड़ा रुख अपनाया है। संगठन के अनुसार, पीड़ित परिवार पिछले 6 दिनों से धरने पर बैठा है, लेकिन अभी तक मामले में प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। विहिप ने प्रशासन के समक्ष प्रमुख रूप से निम्न मांगें रखी हैं कि नामजद आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की जाए। मामले की निष्पक्ष एवं वैज्ञानिक जांच सुनिश्चित की जाए। हत्या की आशंका से जुड़े सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच हो। जांच प्रक्रिया को किसी भी प्रकार के दबाव से मुक्त रखा जाए। जांच में दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। पीड़ित परिवार को आवश्यक सुरक्षा उपलब्ध कराते हुए न्याय सुनिश्चित किया जाए।
कार लीस पर लेने हेतु संपर्क करें: 7906175311, नई गाड़ी 50% कीमत पर ले जाएं



