बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर के कबाड़ी बाजार में नाले का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इस दौरान स्थानीय लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। नगर पालिका समस्या का समाधान कराने की बजाए तमाशबीन बनी हुई है।
आपको बता दें कि कबाड़ी बाजार के नाले कूड़े से चौक है। यहां से गुजरने वाले लोगों को बदबू से होकर निकलना पड़ता है। अब हालात इतने बतरर हो गए है कि नाले का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे राहगीरों और आसपास के दुकानदारों को को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि मामले से नगर पालिका को कई बार अवगत कराया गया है, लेकिन इस समस्या की कोई सुध लेने वाला नहीं है। लोगों का कहना है कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान कराया जाए।
कार लीस पर लेने हेतु संपर्क करें: 7906175311, नई गाड़ी 50% कीमत पर ले जाएं



