बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना नरौरा निवासी युवक की दुबई में बाइक राइडर की नौकरी लगवाने के नाम पर 1.58 लाख रूपए की ठगी का मामला सामने आया है। मामले में पीड़ित ने थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि पीड़ित ढकनगला के रहने वाले रियाजुद्दीन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि अनूपशहर के गांव करनपुर के रहने वाले नवाब आलम ने दुबई में उनके पुत्र मोहम्मद दानिश की बाइक राइडर में नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया और मुर्सरत खां नामक व्यक्ति से बात कराई। आरोपियों ने पीड़ित को अपने जाल में फंसा लिया और ऑनलाइन माध्यम से कुल 1.46 लाख रूपए तथा मेडिकल आदि के खर्च के नाम पर 12 हजार रूपए नकद लिए। आरोप है कि मोहम्मद दानिश के नाम दुबई का वीजा और टिकट भेजा। बाद में दस्तावेजों की जांच कराने पर दोनों कागजात फर्जी पाए गए। इसके बाद जब पीड़ित पक्ष ने आरोपियों से रुपए वापस मांगे तो वह धमकी देने लगे। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
दुबई में बाइक राइडर की नौकरी लगवाने के नाम पर ठगे 1.58 लाख रूपए, मुकदमा दर्ज
RELATED ARTICLES


