Tuesday, September 22, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरएफएलसी प्रक्रिया का डीएम ने किया निरीक्षण

एफएलसी प्रक्रिया का डीएम ने किया निरीक्षण


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर में जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने सोमवार को तहसील सदर परिसर स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयर हाउस का आंतरिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयर हाउस में चल रहे प्रथम स्तरीय परीक्षण (एफएलसी) के तहत ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के माँक पोल कार्य का जायजा लिया। डीएम ने तकनीकी प्रक्रिया और व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराने के निर्देश दिए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी व अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अभिषेक कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक एवं एफएलसी सुपरवाइजर भरत राम यादव मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments