बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खानपुर क्षेत्र के गांव नगला मायापुर में 11 केवीए लाइन की चपेट में आई 13 वर्षीय किशोरी की दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई। किशोरी की मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है। वही आजाद अधिकार सेना ने विद्युत विभाग से मामले की जांच कराने, लाइन को सुरक्षित कराने और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता में मुआवजा दिलाने की मांग की है।
आपको बता दें कि मामला 19 सितंबर का है। राकेश की पुत्री 13 वर्षीय गुंजन घर की छत पर कपड़े सुखा रही थी। इसी दौरान छत के पास से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन पर पानी की छींटे पड़ गई जिससे वह करंट की चपेट में आ गई। करंट की चपेट में आकर किशोरी बुरी तरह झुलस गई। परिजनों ने किशोरी को उपचार के लिए दिल्ली के सफदरगंज में भर्ती कराया था जहां उपचार के दौरान किशोरी ने दम तोड़ दिया है। आजादअधिकार सेना के राष्ट्रीय संगठन मंत्री देवेंद्र सिंह राणा ने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, ऊर्जा एवं गृह विभाग, पुलिस महानिदेशक समेत मंडलायुक्त को पत्र भेज कर मामले में हस्तक्षेप की मांग करते हुए पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।
करंट की चपेट में आई किशोरी की इलाज के दौरान, मुआवजे दिलाने की मांग की
RELATED ARTICLES


