बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में नेशनल बॉक्सर जितेंद्र मान हत्याकांड में गौतमबुद्धनगर जिला एवं सत्र न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने खुर्जा के मीट कारोबारी हाजी इमरान और उसके सहयोगी नफीस को उम्रकैद की सजा सुनाई है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश अतुल श्रीवास्तव की अदालत ने हाजी इमरान को हत्या की साजिश रचने और नफीस को हत्या में इस्तेमाल हथियार/आला कत्ल छिपाने का दोषी माना।
दरअसल, 12 जनवरी 2018 को एवीजे हाइट्स सोसायटी में नेशनल बॉक्सर जितेंद्र मान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज हत्याकांड में नफीस, हाजी इमरान और श्रष्टि गुप्ता को आरोपी बनाया गया था। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से पेश किए गए साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर अदालत ने हाजी इमरान और नफीस को दोषी ठहराया। इसके बाद दोनों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई।
जानें दातों की #Scaling कर प्रक्रिया, नि:शुल्क परामर्श हेतु कॉल करें: 7668219093, 9997097671 || विष्णु प्लाजा, हापुड़



