Wednesday, September 23, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबररिश्वतखोर लेखपाल रमेश की संपत्ति की हो जांच

रिश्वतखोर लेखपाल रमेश की संपत्ति की हो जांच


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर की सदर तहसील में तैनात लेखपाल रमेश का किसान से रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। एक जनसेवा केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरे यह घटना कैद हो गई जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं जिसके बाद लेखपाल रमेश को निलंबित कर दिया हैं।
आपको बता दें कि लेखपाल रमेश पर आरोप हैं कि राजस्व संबंधी काम के बदले किसान से बार-बार रुपए मांगे जा रहे थे। वीडियो में आप देख सकते हैं कि रिश्वतखोर लेखपाल रमेश एक जनसेवा केंद्र पर बैठा हुआ हैं और नोट गिन रहा हैं। जनसेवा केंद्र पर लगे सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हो गई। इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई। मामले में रिश्वतखोर लेखपाल रमेश को निलंबित कर दिया हैं। रिश्वतखोर लेखपाल रमेश के संपत्ति की जांच होनी चाहिए।


Hapur के पहले Iconic #Mall में निवेश का सुनहरा मौका: 9760254555

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments