Wednesday, September 23, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR DEHAT NEWS || बुलंदशहर देहात खबरबुलंदशहर : दो पक्षों में मारपीट, जमकर चले पत्थर

बुलंदशहर : दो पक्षों में मारपीट, जमकर चले पत्थर


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर कोतवाली देहात क्षेत्र के हीरापुर गांव में बच्चों के खेल ने को लेकर दो पक्षों में के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
आरोप है कि आरोपियों ने एक घर में घुसकर भी पथराव किया। इस दौरान करीब दो से तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया हैं, घायलों का मेडिकल कराया गया हैं, जिसमें दो व्यक्तियों को सामान्य चोट आयी हैं, अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही हैं।

BOSS EXPORT से खरीदें 0-16 साल तक के बच्चों के सभी प्रकार के कपड़े: 8178276346

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments