बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद में बुधवार को कोर्ट के आदेश के बाद मुकदमों से जुड़े माल के निस्तारण की कार्रवाई की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में बरामद किए गए अवैध हथियारों को कटर से काटकर नष्ट किया गया। मुकदमों से संबंधित भारी मात्रा में बरामद अवैध शराब को भी नष्ट कराया गया। शराब की बोतलों को गड्ढे में डालकर जेसीबी की मदद से तोड़ दिया गया। यह पूरी कार्रवाई अनूपशहर क्षेत्राधिकारी भरत कुमार सोनकर, तहसीलदार मुन्ने खां, आबकारी निरीक्षक अभिषेक कुमार, अभियोजन अधिकारी पंकज गौतम व कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र राठौर की निगरानी में हुई।
क्षेत्राधिकारी भरत कुमार सोनकर के मुताबिक, कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए मुकदमों में जमा माल का नियमानुसार निस्तारण किया गया है। वहीं मुकदमों में जमा धनराशि की गिनती कर उसे सरकारी खाते में जमा कराया जाएगा।
जहांगीराबाद: अवैध हथियार और शराब का निस्तारण, कटर से काटे हथियार तो जेसीबी से नष्ट की शराब
RELATED ARTICLES


