Wednesday, September 23, 2026
HomeFeaturedJAHANGIRABAD NEWS || जहांगीराबाद खबरट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को अंधियार और बझेड़ा गांव के बीच ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली और उसके चालक को हिरासत में ले लिया।
मृतक की पहचान थाना अनूपशहर क्षेत्र के बक्सरा गांव निवासी तनुज पुत्र कैलाश चंद के रूप में हुई है। बताया गया कि तनुज बाइक से धौलाना, हापुड़ जा रहा था। इसी दौरान अंधियार-बझेड़ा मार्ग पर सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसा इतना जोरदार था कि तनुज की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चाचा रामकेश की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र राठौर के मुताबिक, रिपोर्ट दर्ज कर मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Hapur के पहले Iconic #Mall में निवेश का सुनहरा मौका: 9760254555

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments