Thursday, September 24, 2026
HomeFeaturedJAHANGIRABAD NEWS || जहांगीराबाद खबरनई मंडी में दो पक्षों के बीच मारपीट, सोशल मीडिया पर वीडियो...

नई मंडी में दो पक्षों के बीच मारपीट, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद क्षेत्र में बुधवार देर रात नई मंडी के पास मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया व दोनों पक्षों के बीच सड़क पर जमकर मारपीट शुरू हो गई। घटना के चलते मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
बताया जा रहा है कि बुधवार रात नई मंडी परिसर में किसी बात को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हुई थी। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष सड़क पर आ गए और लाठी-डंडों के साथ ही लात-घूंसों से एक-दूसरे के साथ मारपीट करने लगे। सड़क पर हो रहे हंगामे को देखकर राहगीरों में भी दहशत का माहौल बन गया। इसी दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने मारपीट का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों को शांत कराया। घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है। वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने बताया कि पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है। वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। मामले की जांच की जा रही है और शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

दांत निकलवाने के बाद हुआ कैंसर? जानिए क्या है सच्चाई , नि:शुल्क परामर्श हेतु कॉल करें: 7668219093, 9997097671 || विष्णु प्लाजा, हापुड़

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments