बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना पहासू क्षेत्र के अमरपुर गांव में बुधवार को मकान के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 48 वर्षीय रिटायर्ड फौजी विलशन गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिजन उन्हें आनन-फानन में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। सीएचसी में डॉक्टरों ने रिटायर्ड फौजी का प्राथमिक उपचार किया, उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान विलशन ने दम तोड़ दिया। रिटायर्ड फौजी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल है।
Hapur के पहले Iconic #Mall में निवेश का सुनहरा मौका: 9760254555



