बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में फसल अवशेष और पराली जलाने से होने वाले नुकसान को लेकर किसानों को जागरूक करने के लिए बुलंदशहर में विशेष अभियान शुरू किया गया है। गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर से अपर जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने जागरूकता प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह प्रचार वाहन जिले के अलग-अलग ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर किसानों को पराली न जलाने के लिए जागरूक करेगा। इस दौरान किसानों को फसल अवशेषों के उचित प्रबंधन और आधुनिक कृषि यंत्रों के इस्तेमाल की जानकारी दी जाएगी।
अपर जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने कहा कि पराली जलाने से वायु प्रदूषण बढ़ने के साथ-साथ मिट्टी की उर्वरा शक्ति पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है। इसलिए किसानों को फसल अवशेषों का सही तरीके से प्रबंधन करना चाहिए। प्रचार वाहन में ऑडियो-विजुअल सिस्टम और लाउडस्पीकर लगाए गए हैं। इनके माध्यम से किसानों को पराली प्रबंधन से जुड़ी सरकारी योजनाओं और अनुदान पर उपलब्ध कृषि यंत्रों की जानकारी दी जाएगी। किसानों को सुपर सीडर, हैप्पी सीडर और पराली बेलर जैसे उपकरणों के उपयोग के बारे में भी बताया जाएगा। इसके अलावा फसल अवशेषों को खाद में बदलने और खेत में ही अवशेषों का उचित प्रबंधन करने की तकनीक की जानकारी भी किसानों तक पहुंचाई जाएगी।
बुलंदशहर: पराली प्रबंधन को लेकर जागरूकता अभियान शुरू
RELATED ARTICLES


