Thursday, September 24, 2026
HomeFeaturedSHIKARPUR NEWS || शिकारपुर खबरशिकारपुर: पोर्टल कार्य में लापरवाही पर 112 निजी विद्यालयों को नोटिस

शिकारपुर: पोर्टल कार्य में लापरवाही पर 112 निजी विद्यालयों को नोटिस


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के शिकारपुर के निजी विद्यालयों में विभिन्न शैक्षिक पोर्टल पर लंबित कार्यों को लेकर बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारी ने कार्यालय सहायकों के साथ समीक्षा बैठक की। समीक्षा के दौरान 112 विद्यालयों द्वारा ऑनलाइन प्रक्रियाएं पूरी नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई गई।
खंड शिक्षा अधिकारी ने संबंधित विद्यालयों को नोटिस जारी कर पांच दिन के भीतर लंबित कार्य पूरे करने के निर्देश दिए हैं। समीक्षा में सामने आया कि विकासखंड के करीब 80 निजी विद्यालयों ने स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग का कार्य पूरा नहीं किया है। वहीं 32 विद्यालयों में यू-डायस पोर्टल पर नोटिफिकेशन संबंधी कार्य भी लंबित मिला। इसके अलावा कई विद्यालयों में यू-डायस पोर्टल के ड्रॉप बॉक्स से विद्यार्थियों को इंपोर्ट करने की प्रक्रिया भी पूरी नहीं की गई। लंबित कार्यों के कारण विकासखंड की पोर्टल प्रगति रिपोर्ट भी संतोषजनक नहीं मिल रही है। अधिकारियों ने विद्यालय संचालकों को निर्धारित समयसीमा में सभी लंबित कार्य पूरे करने के निर्देश दिए हैं। मामले में लापरवाही बरतने वाले विद्यालयों पर आगे कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments