बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा में रोडवेज बस अड्डे के पास गुरुवार की शाम एक युवक नाले में गिर गया। नाले की दीवार टूटी होने के कारण यह हादसा हुआ। लोगों ने कड़ी मशक्कत कर युवक को नाले से बाहर निकाला। स्थानीय लोगों ने यह दृश्य अपने कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
आपको बता दें कि बस स्टैंड से किला मार्ग होते हुए जंक्शन रोड तक बनी सड़क को जेसीबी से तोड़ दिया गया था। सड़क तोड़ने के बाद नाले के किनारे सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए। ना सुरक्षा दीवार बनाई गई और ना ही सड़क के गड्ढों को भरा गया। जेसीबी से तोड़ने के बाद काम को अधूरा छोड़ दिया गया। नाले के किनारे खुला हिस्सा राहगीरों और वाहन चालकों के लिए हादसों को दावत दे रहा है। स्थानीय लोगों ने टूटी दीवार के लिए अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है और नाले की दीवार के निर्माण की मांग की है।
खुर्जा: बस अड्डे के पास नाले में गिरा युवक, स्थानीय लोगों ने बचाया
RELATED ARTICLES


