Friday, September 25, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरहड़ताल से पूर्व रविवार को खुलेंगे बैंक

हड़ताल से पूर्व रविवार को खुलेंगे बैंक


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर में बैंक ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर है। तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल के ऐलान के बीच रविवार को जिले की बैंक शाखाएं खुलेंगी और सामान्य कामकाज होगा। भारतीय रिजर्व बैंक ने 27 सितंबर, रविवार को अवकाश निरस्त कर सभी बैंक शाखाओं को खोलने की मंजूरी दी है। पहली बार रविवार को जिले की 309 बैंक शाखाओं में सामान्य कामकाज होगा।
दरअसल, 26 सितंबर को चौथा शनिवार और 27 सितंबर को रविवार है। वहीं, 28 से 30 सितंबर तक यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने हड़ताल का आह्वान किया है। लगातार पांच दिन बैंक बंद रहने की आशंका को देखते हुए आरबीआई ने ग्राहकों की सुविधा के लिए रविवार को बैंक खोलने का फैसला किया है। अग्रणी बैंक प्रबंधक धीरज कुमार झा ने बताया कि 26 सितंबर को चौथा शनिवार और 27 सितंबर को रविवार है। हड़ताल के चलते ग्राहकों को परेशानी न हो, इसलिए रविवार को बैंक शाखाओं में कामकाज किया जाएगा।
बैंक ग्राहकों को सलाह दी गई है कि हड़ताल से पहले जरूरी बैंकिंग कार्य निपटा लें। साथ ही एसएमएस और ईमेल के जरिए डिजिटल बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल करने की भी सलाह दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments