बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): क्षेत्राधिकारी स्याना रामकरण द्वारा बुलंदशहर जिले के थाना बीबीनगर का शुक्रवार को त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मिशन शक्ति केन्द्र, थाना के अभिलेख, आईजीआरएस निस्तारण, विवेचना निस्तारण, मैस की साफ सफाई, बैरक, शौचालय, माल निस्तारण, आगन्तुक रजिस्टर आदि का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी को अभिलेखों का सुव्यवस्थित रखरखाव, हिस्ट्रीशीटर एवं सक्रिय अपराधियों की प्रभावी निगरानी, नियमित गश्त के माध्यम से अपराध नियंत्रण तथा महिला सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
थाना बीबीनगर का किया गया त्रैमासिक निरीक्षण
0
7
RELATED ARTICLES


