Saturday, September 26, 2026
HomeFeaturedRAMGHAT NEWS || रामघाट खबरगणेश विसर्जन के दौरान गंगा में डूब रहे छह श्रद्धालुओं को बचाने...

गणेश विसर्जन के दौरान गंगा में डूब रहे छह श्रद्धालुओं को बचाने वाले पुलिसकर्मी को किया जाएगा सम्मानित


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना रामघाट पर नियुक्त आरक्षी अंकुर कुमार द्वारा गंगा घाट पर डूब रहे 06 श्रद्धालुओं को सकुशल रेस्क्यू कर बचाया गया जिसके बाद सभी ने पुलिसकर्मी को बधाई दी। एसएसपी द्वारा आरक्षी अंकुर कुमार को 5000/- रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
आपको बता दें कि गणेश चतुर्थी के समापन अवसर पर थाना रामघाट क्षेत्रान्तर्गत रामघाट गंगा घाट पर गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन हेतु बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान जनपद अलीगढ़ निवासी 06 श्रद्धालु गहरे पानी में चले जाने के कारण अचानक डूबने लगे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। परिस्थितियों में घाट पर ड्यूटी पर तैनात आरक्षी अंकुर कुमार द्वारा असाधारण तत्परता, साहस एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए बिना किसी विलम्ब के तत्काल गहरे पानी में छलांग लगा दी गयी। आरक्षी अंकुर कुमार द्वारा अपनी जान की परवाह किये बिना अदम्य साहस का परिचय देते हुए डूब रहे सभी 06 श्रद्धालुओं को एक-एक कर सुरक्षित पानी से बाहर निकाला गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा आरक्षी अंकुर कुमार को 5000/- रुपये के नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया जायेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments