बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना ककोड़ क्षेत्र के गांव हसनपुर बकसुआ में अज्ञात वाहन की टक्कर से 22 साल के विकास उर्फ बोली की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।
आपको बता दें कि मृतक विकास 25 सितंबर 2026 के रात गांव लौट रहा था। रात में कुछ ग्रामीणों ने सड़क पर उसे घायलावस्था में पड़ा देखा। उसके बाद ग्रामीण उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, मृतक विकास अपने माता-पिता का सबसे छोटा बेटा था। बेटे की अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
कार लीस पर लेने हेतु संपर्क करें: 7906175311, नई गाड़ी 50% कीमत पर ले जाएं



