Saturday, September 26, 2026
HomeFeaturedKHANPUR NEWS || खानपुर खबरसीओ स्याना ने किया खानपुर थाने का त्रैमासिक निरीक्षण

सीओ स्याना ने किया खानपुर थाने का त्रैमासिक निरीक्षण


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): क्षेत्राधिकारी स्याना रामकरन सिंह ने बुलंदशहर जिले के थाना खानपुर का त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीओ ने थाने की विभिन्न व्यवस्थाओं और अभिलेखों का बारीकी से जायजा लिया। सीओ रामकरन ने मिशन शक्ति केंद्र, थाना अभिलेख, आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण, विवेचनाओं के निस्तारण समेत अन्य पुलिस कार्यों की समीक्षा की। इसके साथ ही थाने की मैस की साफ-सफाई, पुलिसकर्मियों की बैरक, शौचालय और माल निस्तारण की स्थिति भी देखी। निरीक्षण के दौरान आगंतुक रजिस्टर समेत जरूरी अभिलेखों को भी चेक किया गया। सीओ ने थाना परिसर में साफ-सफाई और व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों से थाने की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने और फरियादियों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने पर जोर दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments