Monday, September 28, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरदुकान पर पहुंचकर मारपीट का आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांग

दुकान पर पहुंचकर मारपीट का आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांग


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद क्षेत्र के मोहल्ला चौधरीवाड़ा में दुकान पर पहुंचकर गाली-गलौज और मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित रिहान पुत्र रशीद ने सोमवार को थाने में तहरीर देते हुए बताया कि वह मोहल्ला चौधरीवाड़ा में स्थित मरकस मस्जिद के पास अपनी दुकान पर मौजूद था। इसी दौरान कुछ युवक उसकी दुकान पर पहुंचे और उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। विवाद बढ़ने पर युवकों ने उसके साथ मारपीट भी की। मारपीट की यह घटना सी सी टी वी में कैद हो गई। घटना के बाद पीड़ित थाने पहुंचा और पुलिस को तहरीर देकर मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments