बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के सिकंदराबाद में गुलावठी रोड पर एक बड़ा हादसा होने से टल गया। मंडावरा के पास एक प्राइवेट मिनी बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा धंसी। हादसे के वक्त बस में एक दर्जन से अधिक यात्री सवार थे।
बताया जा रहा है कि मिनी बस गेसूपुर गांव से गौतमबुद्धनगर के कासना जा रही थी। मंडावरा के पास अचानक एक कुत्ता सड़क पर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने बस को मोड़ दिया, जिसके चलते बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। यात्रियों के सकुशल बचने पर सभी ने राहत की सांस ली।
कुत्ते को बचाने में खाई में धंसी मिनी बस, यात्री सुरक्षित
RELATED ARTICLES


