बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के अरनिया ब्लॉक के गांव मनी जरारा रोड पर दोपहर करीब 12 बजे एक स्कूल मैजिक वैन में अचानक आग लग गई। आग लगने से गाड़ी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसके बाद ड्राइवर ने तुरंत गाड़ी रोकी और सभी बच्चों को वैन से बाहर निकाला। स्थानीय लोगों ने वैन में पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक गाड़ी पूरी तरह जल चुकी थी।
आपको बता दें कि मनी गांव के पास जरारा रोड पर दोपहर करीब 12 बजे स्कूल मैजिक वैन आग का गोला बन गई। वैन में एमएस पब्लिक स्कूल के बच्चे सवार थे। यह बच्चे सूरजपुर खुर्द के निवासी बताए जा रहे हैं। आग लगने के बाद ड्राइवर सुभाष राघव ने सूझबूझ दिखाते हुए स्कूली मैजिक वैन को सड़क किनारे लगाया और सभी बच्चों को वैन से बाहर निकाला। इस दौरान स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। राहगीरों ने वैन में लगी आग पर पानी डालकर उसे बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक स्कूली मैजिक वैन पूरी तरह जल गई। थाना इंचार्ज शशांक द्विवेदी ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से स्कूली मैजिक वैन में आग लगी थी। आग लगाने के बाद कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है। सभी बच्चे सुरक्षित हैं।
स्कूली मैजिक वैन में लगी आग, बच्चों को समय रहते निकाला बाहर
RELATED ARTICLES


