बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): टेलीविजन की दुनिया के जाने-माने लेखक मनोज संतोषी का सोमवार को हैदराबाद के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक व्याप्त है। मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे रामघाट गंगा घाट पर मनोज का अंतिम संस्कार किया। आपको बता दें कि 49 वर्षीय मनोज संतोषी मूल रूप से रामघाट के रहने वाले थे। मनोज संतोषी ने कस्बा जरगंवा स्थित इंटर कॉलेज से शिक्षा प्राप्त की थी। गायक बनने का सपना लेकर वह मुंबई गए थे। वहां एक लेखक से मुलाकात के बाद उन्होंने लेखन को अपना करियर बनाने का फैसला किया जिसके बाद उन्होंने भाभी जी घर पर है, जीजा जी छत पर है और हप्पू की उल्टन पलटन जैसे हिट शो का लेखन किया। जिला बुलंदशहर क्षेत्र के अनूपशहर के मोहल्ला मदारगेट की रहने वाली भतीजी के घर चाय पीने जरूर आते थे। वह लंबे समय से लीवर की बीमारी से जूझ रहे थे जिनका उपचार के दौरान हैदराबाद के अस्पताल में निधन हो गया। उनकी मौत से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
“भाभी जी घर पर है” के लेखक मनोज संतोषी का निधन
0
98
Previous article
Next article
RELATED ARTICLES



