बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बीबीनगर क्षेत्र के गांव लुधपुरा में 57 वर्षीय अमरपाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामले सामने आए हैं। मामले से पुलिस को अवगत कराया गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं व्यक्ति की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
आपको बता दें कि मामला मंगलवार की रात का बताया जा रहा है। परिजनों का कहना है कि मृतक अमरपाल रात में खाना खाकर सही सलामत चारपाई पर सोने चले गए थे। जब सुबह परिजनों ने देखा तो उनकी मौत हो चुकी थी। मृतक अमरपाल के भतीजे ने मौत की आशंका जताई है और थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। व्यक्ति की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
चारपाई पर पड़ा मिला 57 वर्षीय अमरपाल का शव
RELATED ARTICLES


