Wednesday, September 30, 2026
HomeFeaturedDIBAI NEWS || डिबाई खबरजंगलों में पड़ा मिला शव

जंगलों में पड़ा मिला शव


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना डिबाई कोतवाली क्षेत्र की दौलतपुर चौकी के गांव इंदौर खेड़ा के जंगलों में 26 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिला। ग्रामीणों ने शव देख पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतारा तथा उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आपको बता दें कि गांव इंदौर खेड़ा के जंगलों में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। ग्रामीणों ने डायल 112 पर कॉल कर मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर कोतवाली प्रभारी व सीओ डिबाई समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा। इस दौरान मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के परिजनों का आरोप है कि हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments