बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीरपुर क्षेत्र के खुर्जा-जेवर रोड पर पंजाब नेशनल बैंक के पास कार व बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस दौरान बाइक सवार दो युवक घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार व उसके चालक को हिरासत में ले लिया है।
आपको बता दें कि मामला मंगलवार की शाम का बताया जा रहा है। खुर्जा-जेवर रोड पर पंजाब नेशनल बैंक के पास कार व बाइक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और लोगों के भिड़े एकत्र हो गई। मामले से पुलिस को अवगत कराया गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। वहीं पुलिस ने गाड़ी व उसके चालक को हिरासत में ले लिया है। कार चालक गांव थोरा का निवासी बताया जा रहा है। वहीं घायलों की पहचान नगला जफरगढ़ के रहने वाले 21 वर्षीय कुलदीप पुत्र सुगंध स्वरूप और सौरभ पुत्र भूप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कार व बाइक की हुई भिड़ंत, दो घायल
RELATED ARTICLES


