Wednesday, September 30, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरतीन लाख रुपये तक का बीमा करा सकेंगे एम-पैक्स के सदस्य किसान

तीन लाख रुपये तक का बीमा करा सकेंगे एम-पैक्स के सदस्य किसान


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बहुद्देशीय प्राथमिक कृषि ऋण समितियां (एम-पैक्स) के सदस्य किसान अब जनता दुर्घटना बीमा योजना के तहत तीन लाख रुपये तक का बीमा करा सकेंगे। पहले इस बीमा की अधिकतम राशि 50 हजार रुपये थी। किसान 50 हजार, एक लाख, डेढ़ लाख, दो लाख, ढाई लाख और तीन लाख रुपये तक की बीमा पालिसी ले सकेंगे। तीन लाख रुपये का बीमा कराने पर प्रत्येक वर्ष 56 रुपये प्रीमियम देना होगा। लगभग एक करोड़ सदस्यों को इसका लाभ होगा। आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता कुमार प्रशांत ने बीमा राशि को 50 हजार रुपये से बढ़ाकर तीन लाख रुपये करने का आदेश जारी कर दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments