बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र एनएच-34 पर स्थित ट्रेक्टर-ट्रॉली ने ट्रोला में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल का निजी अस्पताल में उपचार जारी है।
आपको बता दें कि मामला बुधवार का बताया जा रहा है जब पाइप से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली को ट्रोला ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख कर मच गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। वहीं मृत युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं मुकेश और अमृत का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतक की पहचान छत्तीसगढ़ के रहने वाले रमन के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन को करें पूरा और अपने करियर को दिन नई उड़ान 7599997706



