बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खानपुर क्षेत्र के गांव सीकरी स्थित शिव मंदिर को अज्ञात चोरों ने अपना निशाना बना लिया। इस दौरान चोर दान पात्र का ताला तोड़कर उसमें रखी हजारों की नकदी चोरी कर फरार हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। ग्रामीणों ने पुलिस से चोरों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है।
आपको बता दें कि गांव सीकरी स्थित शिव मंदिर को मंगलवार की रात चोरों में अपना निशाना बना लिया। चोरों ने दान पत्र का ताला तोड़कर उसमें रखी हजारों की नकदी चोरी कर ले गए। जब सुबह श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने मंदिर पहुंचे तो दान पात्र का ताला टूटा देखा और नकदी गायब देख उनके होश उड़ गए उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में एक सप्ताह के भीतर यह दूसरी चोरी है। ग्रामीणों ने पुलिस के कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खानपुर: शिव मंदिर को चोरों ने बनाया निशाना, हजारों की नकदी लेकर हुए फरार
RELATED ARTICLES


