बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में भारतीय किसान यूनियन ने RTO और बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण (BKDA) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को किसानों ने दोनों विभागों के कार्यालयों के बाहर धरना प्रदर्शन करते हुए पंचायत की। इस दौरान किसानों ने अधिकारियों और विभागीय व्यवस्था पर भ्रष्टाचार और किसानों के उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए।
किसान यूनियन का आरोप है कि ट्रांसपोर्ट कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के नाम पर आवेदकों से कथित तौर पर 8 से 10 हजार रुपये तक की अवैध वसूली की जाती है। यूनियन का कहना है कि रुपये नहीं देने पर लाइसेंस के आवेदन निरस्त किए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। धरने के दौरान किसानों ने RTO की कार्रवाई पर भी सवाल खड़े किए। यूनियन पदाधिकारियों का कहना है कि किसानों के ट्रैक्टर और अन्य वाहनों को सीज करने में विभाग तेजी दिखाता है, लेकिन जिले की सड़कों पर चल रहे कथित अवैध डंपर, ट्रक और बसों के खिलाफ भी इसी तरह कार्रवाई होनी चाहिए। किसानों ने मांग की कि परिवहन विभाग सभी वाहनों के खिलाफ निष्पक्ष और समान कार्रवाई करे और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई की जाए।
ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन को करें पूरा और अपने करियर को दिन नई उड़ान 7599997706



