Thursday, October 1, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर,: इंस्पेक्टर धर्मेंद्र राठौर को मिलेगा वीरता पदक, CM योगी आज करेंगे...

बुलंदशहर,: इंस्पेक्टर धर्मेंद्र राठौर को मिलेगा वीरता पदक, CM योगी आज करेंगे सम्मानित


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): उत्तर प्रदेश पुलिस में साहस और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देने वाले पुलिसकर्मियों के सम्मान का दिन है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लखनऊ स्थित लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के 10 पुलिसकर्मियों को मुख्यमंत्री वीरता पदक से सम्मानित करेंगे। सम्मान पाने वाले पुलिसकर्मियों में बुलंदशहर के जहांगीराबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह राठौर भी शामिल हैं। धर्मेंद्र सिंह राठौर को साहसिक एवं जोखिमपूर्ण परिस्थितियों में कर्तव्य के दौरान बहादुरी का परिचय देने के लिए यह सम्मान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री के हाथों वीरता पदक मिलने से बुलंदशहर पुलिस महकमे में भी खुशी का माहौल है।
मुख्यमंत्री वीरता पदक के लिए चयनित 10 पुलिसकर्मियों में बुलंदशहर के निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह राठौर के अलावा एसटीएफ के अधिकारी-कर्मचारी, मथुरा के उपनिरीक्षक अजय कुमार वर्मा, गाजियाबाद के निरीक्षक मनीष बिष्ट और मैनपुरी के उपनिरीक्षक अवनीश कुमार त्यागी शामिल हैं। धर्मेंद्र सिंह राठौर को जुलाई 2026 में जहांगीराबाद कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया था। इससे पहले वह बुलंदशहर कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वीरता पदक से सम्मानित होने वाले पुलिसकर्मियों को पदक और प्रशस्ति पत्र के साथ प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments