बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के शिकारपुर तहसील क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। आईजीआरएस मामले में गलत सूचना देने के आरोप में एसडीएम ने लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे निलंबित कर दिया है। जांच के दौरान मौके पर शिकायत में लगाए गए आरोप सही पाए गए।
आपको बता दें कि शिकारपुर क्षेत्र के नेमला हसनगढ़ में तैनात लेखपाल मुकेश कुमार को एसडीएम प्रतीक्षा पांडेय ने निलंबित कर दिया है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पोर्टल यानी आईजीआरएस पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा किए जाने का आरोप लगाया गया था। मामले में लेखपाल द्वारा रिपोर्ट लगाई गई, लेकिन शिकायतकर्ताओं का आरोप था कि रिपोर्ट में गलत सूचना दी गई है। इसके बाद मामले की जांच कराई गई। जांच के दौरान मौके पर ग्राम समाज की भूमि पर ट्यूबवेल का निर्माण पाया गया। जांच में शिकायत के तथ्यों की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया और नेमला हसनगढ़ में तैनात लेखपाल मुकेश कुमार को निलंबित कर दिया।
शिकारपुर: गलत रिपोर्ट देना लेखपाल को पड़ा भारी, SDM ने किया निलंबित
RELATED ARTICLES


