बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के गुलावठी स्थित देवनागरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कल 3 अक्टूबर 2026 को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ अंतर महाविद्यालीय शतरंज प्रतियोगिता का उद्घाटन किया जाएगा। महाविद्यालय के प्राचार्य डाँ. महेंद्र कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से संबद्ध विभिन्न जनपदों के महाविद्यालय शिरकत करेंगे। प्रतियोगिता के उद्घाटन सत्र में स्थानीय विधायक ठा. लक्ष्मी राज सिंह मुख्य अतिथि होंगे, जबकि महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह लौर और सचिव/प्रबन्धक सुनील गोयल भी उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है।
गुलावठी: कल से होगा अन्तर्महाविद्यालयीय शंतरज प्रतियोगिता का आगाज
RELATED ARTICLES


