बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना औरंगाबाद क्षेत्र के गांव मुंडी बकापुर में प्रसव के बाद एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता ने नवजात बेटी को जन्म दिया था। इसके बाद अचानक उसकी हालत बिगड़ गई और शहर के राणा अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। विवाहिता की मौत की खबर मिलते ही मायके पक्ष के लोग अस्पताल पहुंच गए। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर विवाहिता की हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इसके बाद मायका पक्ष शव को अपने साथ लखावटी स्थित अपने घर ले गया। घटना की सूचना मिलने पर औरंगाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही विवाहिता की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। विवाहिता की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं, नवजात बेटी के जन्म के बाद मां की मौत से परिवार में दुख का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
प्रसव के बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
RELATED ARTICLES


