बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): यूपी की सियासत में अब पानी भी ‘समाजवादी’ हो गया है। बुलंदशहर में समाजवादी पार्टी के दफ्तर में इन दिनों ऐसी पानी की बोतलें चर्चा का विषय बनी हुई हैं, जिन पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की तस्वीरें बाकायदा छपी हैं। सपा नेता प्रणव कुमार शर्मा ने पार्टी कार्यालय में इन बोतलों को रखवाया है। बोतल पर सपा के वरिष्ठ नेताओं के फोटो के साथ पार्टी की पहचान भी नजर आ रही है। ऐसे में पानी की बोतल महज प्यास बुझाने का जरिया नहीं, बल्कि पार्टी के प्रचार-प्रसार का एक अनोखा माध्यम भी बन गई है।
प्यास भी बुझेगी, पार्टी का प्रचार भी होगा
सपा कार्यालय में आने वाले कार्यकर्ताओं और समर्थकों को पीने के लिए उपलब्ध कराए जा रहे इस ‘समाजवादी पानी’ ने सियासी गलियारों में अलग तरह की चर्चा छेड़ दी है। आमतौर पर राजनीतिक दल पोस्टर, बैनर और होर्डिंग के जरिए अपनी ब्रांडिंग करते हैं, लेकिन यहां पानी की बोतल पर ही पार्टी की ब्रांडिंग नजर आ रही है।
यानी प्यास बुझाने के साथ-साथ सियासी मार्केटिंग का भी पूरा इंतजाम दिखाई दे रहा है। बोतल हाथ में आते ही पार्टी का संदेश और नेताओं की तस्वीर लोगों तक पहुंचाने का यह अंदाज सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया है।
बुलंदशहर: यूपी में आया ‘समाजवादी पानी’, बोतल पर दिखे पार्टी के दिग्गज नेताओं के चेहरे
RELATED ARTICLES


