बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर-अनूपशहर स्टेट हाईवे पर लंबे समय से जाम और वाहनों के दबाव से जूझ रहे लोगों को जल्द राहत मिलेगी। इस मार्ग को फोरलेन करने की तैयारी शुरू हो गई है। लोक निर्माण विभाग के करीब 95 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को शासन ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। पहले चरण में नगर क्षेत्र के स्याना अड्डा से सहकारी नगर तक सड़क को फोरलेन किया जाएगा। इससे इस मार्ग से रोजाना गुजरने वाले चार लाख लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। त्योहारों पर अनूपशहर गंगा स्नान के लिए आने वाले लाखों लोगों को वाहनों का दबाव बढ़ने पर यातायात की रफ्तार धीमी पड़ जाती 5 है। स्याना अड्डा और सहकारी नगर के बीच कई बार वाहनों की लंबी कतार लग जाती है।
बुलंदशहर-अनूपशहर मार्ग 95 करोड़ रुपये से होगा फोरलेन
0
8
RELATED ARTICLES


