बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर के गांव हसनपुर से 16 वर्षीय किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। किशोर के अचानक गायब होने के बाद परिजनों में हड़कंप मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार, हसनपुर निवासी ओमेन्द्र कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका 16 वर्षीय बेटा कार्तिक लोहिया 2 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे घर से कहीं चला गया था। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी काफी तलाश की।
परिजनों ने संभावित स्थानों के साथ-साथ रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी किशोर की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
थाना प्रभारी के मुताबिक, किशोर की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है और उसकी तलाश के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है। पुलिस किशोर के बारे में जानकारी जुटाने के साथ संभावित स्थानों पर तलाश कर रही है।
ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन को करें पूरा और अपने करियर को दिन नई उड़ान 7599997706



