Monday, October 5, 2026
HomeFeaturedAURANGABAD NEWS || औरंगाबाद खबरछात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में चार पर मुकदमा, मुख्य आरोपी...

छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में चार पर मुकदमा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना औरंगाबाद क्षेत्र के एक गांव में कक्षा सात की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों की शिकायत के बाद एसएसपी के हस्तक्षेप से पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी लवकुश को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि 16 वर्षीय छात्रा को अगवा करने के बाद आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप यह भी है कि घटना के बाद आरोपियों की ओर से परिवार पर मामले में समझौता करने का दबाव बनाया गया और इसके लिए दो लाख रुपये देने का लालच दिया गया।
परिजनों के मुताबिक, पुलिस स्तर से कार्रवाई नहीं होने पर पीड़िता की मां ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी। एसएसपी के हस्तक्षेप के बाद औरंगाबाद पुलिस ने मामले में चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
थाना प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी लवकुश को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया गया है। मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

जरूर कराएं डेंटल चेकअप, जानिए फायदे, नि:शुल्क परामर्श हेतु कॉल करें: 7668219093, 9997097671 || विष्णु प्लाजा, हापुड़

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments