बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर नगर के मोहल्ला इटारोडी में शनिवार को सफाई कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। शीतल पेयजल की बोतल में रखा तेजाब किशोर ने पानी समझकर पी लिया। तेजाब पीते ही उसकी हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजनों ने उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे दिल्ली रेफर कर दिया।
मोहल्ला इटारोडी निवासी हसन सैफी ने बताया कि शनिवार को उनके घर पर सफाई का काम चल रहा था। सफाई कार्य के दौरान शीतल पेयजल की बोतल में रखा तेजाब बाहर रख दिया गया था। इसी दौरान उनके 18 वर्षीय बेटे तैय्यब ने बोतल को पानी समझकर उसमें रखा तेजाब पी लिया। तेजाब पीने के कुछ ही देर बाद तैय्यब की हालत बिगड़ने लगी। परिजन उसे तत्काल जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए दिल्ली रेफर कर दिया। हादसे के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। घटना ने घरों में सफाई कार्य के दौरान तेजाब जैसे खतरनाक रसायनों को पेयजल की बोतलों में रखने के जोखिम को भी सामने ला दिया है।
ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन को करें पूरा और अपने करियर को दिन नई उड़ान 7599997706



