बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना नरौरा पुलिस ने दहेज हत्या की घटना में वांछित आरोपी फईमुद्दीन व नाटी खां उर्फ नाटिया को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान फईमुद्दीन पुत्र नाटी खां उर्फ नाटिया निवासी ग्राम पिलखना थाना नरौरा जनपद बुलन्दशहर व नाटी खां उर्फ नाटिया पुत्र छोटे खान निवासी ग्राम पिलखना थाना नरौरा जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है।
बता दें कि 03 अक्टूबर 2026 को पीड़ित सद्दाम आलम पुत्र अमीर असलम निवासी गांव फिरोज नगर घन्टा वाली गली थाना लिसाडी गेट जनपद मेरठ ने थाना नरौरा पर तहरीर दी कि आरोपियों द्वारा उसकी बहन खुशबू के साथ अतिरिक्त दहेज के लिए मारपीट की गयी, जिससे उसकी मृत्यु हो गयी है। पुलिस द्वारा मृतका के शव के पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम कराया गया तथा प्राप्त तहरीर के आधार पर मुअसं-234/26 धारा 85/80(2)/115(2)/351(3) बीएनएस व ¼ दहेज प्रतिषेध अधि० पंजीकृत किया गया था। आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित की गयी थी। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
अतिरिक्त दहेज मामले में महिला की पीट-पीटकर हत्या करने वाले दो आरोपी गए जेल
RELATED ARTICLES


