बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीरपुर में बुधवार रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई। गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही थाना जहांगीरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए जेवर स्थित कैलाश अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान जहांगीरपुर के मोहल्ला व्यापारियान निवासी इमरान पुत्र शफी मौ के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। मामले में मृतक के भाई फरमान ने छह लोगों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
जहांगीरपुर में ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक की मौत से मचा हड़कंप
RELATED ARTICLES


