Saturday, October 10, 2026
HomeFeaturedKHURJA DEHAT NEWS || खुर्जा देहात खबरहत्या की घटना में वांछित बदमाश के साथ पुलिस की मुठभेड़, घायलावस्था...

हत्या की घटना में वांछित बदमाश के साथ पुलिस की मुठभेड़, घायलावस्था में गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा देहात पुलिस की हत्या की घटना में वांछित बदमाश के साथ मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्यवाही में 01 बदमाश घायलावस्था में गिरफ्तार हुआ है जिसके कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस व मोबाइल फोन बरामद हुआ है।
आपको बता दें कि शुक्रवार की रात थाना खुर्जा देहात पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि 27 अगस्त 2026 को युवती पिंकी की हत्या करने की घटना में वांछित आरोपी रिंकू, शहबाजपुर क्योलीकलां के पास आम के बाग में मौजूद है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर अभियुक्त की गिरफ्तारी का प्रयास किया गया। पुलिस टीम को देखकर आरोपी द्वारा जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी गई। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में अभियुक्त गोली लगने से घायल हो गया, जिसे घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार/घायल अभियुक्त की पहचान रिंकू पुत्र प्रताप सिंह निवासी ग्राम शहबाज पुर बहाल थाना खुर्जा देहात जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है। घायल आरोपी को उपचार हेतु सीएचसी खुर्जा में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार/वांछित आरोपी रिंकू पुत्र प्रताप सिंह द्वारा अपने साथी राजेश के साथ 27 अगस्त 2026 को जनपद अलीगढ़ क्षेत्रान्तर्गत युवती पिंकी की हत्या करने की घटना कारित की गई थी, जिसमें अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे थे। गिरफ्तार आरोपी रिंकू ने पूछताछ में बताया कि लगभग 01 वर्ष से गांव की पिंकी पत्नी रामकुमार से प्रेम प्रसंग था। 25 आरोपी 2026 को अपने साढू राजेश पुत्र कृष्णपाल निवासी रामपुर लधउवा थाना अकराबाद जिला अलीगढ की मदद से प्रशान्त पुत्र उदयवीर निवासी ग्राम रामपुर लधउवा के साथ मोटर साइकिल से भेज दिया था। जिसके दो दिन बाद वह स्वयं पिंकी से मिलने गांव रामपुर लधउवा गया था। अभियुक्त के साढू राजेश ने पिंकी को अपने ट्यूबबैल पर रखा था। जहां से रिंकू पिंकी को लेने गया था। परन्तु पिंकी वापस घर आने को तैयार नहीं थी। रास्ते में रिंकू ने अपने साढू राजेश को बुला लिया और राजेश तथा रिंकू ने मिलकर पिंकी की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को वहीं पास में गड्डा खोदकर गाड दिया। शुक्रवार को राजेश पुत्र कृष्णपाल की निशादेही पर थाना अकराबाद की पुलिस के साथ संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुये मृतक पिंकी के शव कंकाल/हड्डियों को बरामद कर पोस्टमार्टम कराया जा चुका है तथा आरोपी राजेश को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments