Monday, October 12, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरदिवाली पर बुलंदशहर डिपो से चलेंगी पांच अतिरिक्त रोडवेज बसें, यात्रियों को...

दिवाली पर बुलंदशहर डिपो से चलेंगी पांच अतिरिक्त रोडवेज बसें, यात्रियों को मिलेगी राहत


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर से दिवाली के त्योहार पर घर जाने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए बुलंदशहर रोडवेज डिपो से पांच अतिरिक्त रोडवेज बसों का संचालन किया जाएगा। इससे त्योहार पर अपने घर पहुंचने वाले यात्रियों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है।
बुलंदशहर डिपो के एआरएम परमानंद ने बताया कि दिवाली पर बड़ी संख्या में लोग दूर-दराज के शहरों से अपने घरों को लौटते हैं। त्योहार के दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ने से बसों में भीड़ बढ़ जाती है। ऐसे में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस बार चार से पांच अतिरिक्त रोडवेज बसें संचालित की जाएंगी। अतिरिक्त बसों के संचालन से यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी और बसों में भीड़ का दबाव कम करने में मदद मिलेगी। रोडवेज विभाग का प्रयास है कि त्योहार के दौरान यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments