बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के मेरठ-बदायूं हाईवे पर खुदादिया गांव में बुधवार रात करीब 3:30 बजे कुत्ते को बचाने के प्रयास में आई-10 कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार की चपेट में आने से गांव का 15 वर्षीय राहुल पुत्र लोकेश घायल हो गया। कार मे सवार दिल्ली के एक ही परिवार के चारों लोग सुरक्षित बच गए।
जानकारी के मुताबिक, परिवार बेलोन दर्शन के लिए जा रहा था। खुदादिया गांव में लोकेश के मकान के पास अचानक सड़क पर कुत्ता आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक अखिलेश कुमार कार से नियंत्रण खो बैठा। कार सड़क किनारे बंधी कटिया और दरवाजे पर खड़े राहुल को टक्कर मारते हुए बॉबी के मकान के सामने पलट गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कार सवार चारों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।
दांतों के बीच की सफाई जरूर करें, नि:शुल्क परामर्श हेतु कॉल करें: 7668219093, 9997097671 || विष्णु प्लाजा, हापुड़



