Wednesday, October 14, 2026
HomeFeaturedKAKOD NEWS || ककोड़ खबरकाकोड़: युवक पर चाकू से हमला कर बाइक लूटी, बदमाश फरार

काकोड़: युवक पर चाकू से हमला कर बाइक लूटी, बदमाश फरार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना काकोड़ कोतवाली क्षेत्र में बदमाशों ने ड्यूटी से घर लौट रहे एक युवक को निशाना बनाया। युवक पर चाकू से हमला कर दिया और उसकी बाइक लूटकर फरार हो गए। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक, महमदपुर केहरी गांव निवासी हिमांशु पुत्र ओमप्रकाश मंगलवार देर रात नोएडा से ड्यूटी कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान हिरनौटी नहर पुल के पास दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि बदमाशों ने हिमांशु के साथ मारपीट की और चाकू से हमला कर उनके पैर में चोट पहुंचाई। इसके बाद आरोपी उनकी बाइक लूटकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद वहां से गुजर रहे एक युवक ने हिमांशु को सड़क किनारे घायल अवस्था में देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। कोतवाली प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि घटनास्थल से कुछ दूरी पर पुलिस पिकेट भी मौजूद थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments