Thursday, October 15, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर: खाद्य सुरक्षा विभाग का जैन ग्रुप के प्रतिष्ठानों पर छापा, 216...

बुलंदशहर: खाद्य सुरक्षा विभाग का जैन ग्रुप के प्रतिष्ठानों पर छापा, 216 लीटर संदिग्ध खाद्य पदार्थ सीज


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मिर्जापुर-शिकारपुर रोड स्थित जैन ग्रुप के प्रतिष्ठान पर छापेमारी की। इस दौरान टीम ने 216 लीटर संदिग्ध एडिबल फैट और कुकिंग मीडियम को सीज कर लिया। साथ ही, तीन ब्रांड के उत्पादों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कार्रवाई के दौरान कन्हैया, जतन और गोल्ड लाइट ब्रांड के उत्पादों की जांच की। अधिकारियों ने इन तीनों ब्रांड के नमूने एकत्र किए, जिन्हें गुणवत्ता की जांच के लिए भेजा गया है। इसके अलावा, प्रतिष्ठान पर वेजिटेबल ऑयल और रिफाइंड ऑयल के मिश्रण की भी जांच की जा रही है। मौके पर तैयार उत्पादों के स्टॉक को भी सीज किया गया है। अब खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही उनकी गुणवत्ता को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना और उपभोक्ताओं को मिलावटी खाद्य सामग्री से बचाना है।खाद्य सुरक्षा अधिकारीयों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments