Friday, October 16, 2026
HomeFeaturedAHMADGARH NEWS || अहमदगढ़ खबरऔरंगाबाद: देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, घर और कार पर चलाई गोलियां, आरोपी...

औरंगाबाद: देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, घर और कार पर चलाई गोलियां, आरोपी गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना औरंगाबाद स्थित तालमनगर सीर मोहल्ले में देर रात फायरिंग से हड़कंप मच गया। तीन घरों के सामने पांच राउंड गोलियां चलाईं। इस दौरान एक युवक बाल-बाल बच गया। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़ित अभिषेक के मुताबिक, रात करीब 11:30 बजे आरोपी ने उसके घर के गेट पर तीन गोलियां चलाईं। इसके बाद घर में घुसकर उसकी मां चंद्रवती से रवींद्र के बारे में पूछताछ की और उन पर राइफल तान दी। आरोप है कि कमरे में सो रहे अभिषेक पर भी गोली चलाई गई, जो शीशा तोड़कर बिस्तर में जा लगी। गनीमत रही कि अभिषेक सुरक्षित बच गया।
इसके बाद आरोपी ने बाहर हवाई फायरिंग की और रवींद्र फौजी की ऑल्टो कार को भी निशाना बनाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुए है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments