बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना स्याना क्षेत्र के मुख्य बाजार में दो युवकों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। व्यस्त बाजार में हुई इस घटना को लेकर लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वहीं, वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि बाजार में किसी बात को लेकर दो युवकों के बीच पहले कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने यह घटना अपने फोन मे कैद करली। विवाद किस बात को लेकर हुआ और घटना कब की है, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस वीडियो की जांच कर घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाने में जुटी है। थाना प्रभारी राम नारायण सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर संबंधित आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
स्याना: बाजार में दो युवकों के बीच मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
RELATED ARTICLES


