Saturday, October 17, 2026
HomeFeaturedAURANGABAD NEWS || औरंगाबाद खबरऔरंगाबाद: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

औरंगाबाद: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना औरंगाबाद क्षेत्र के दलपतपुर मुक्तेश्वरा गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
जानकारी के मुताबिक, थाना अगौता क्षेत्र के अकबरपुर रैना गांव की रहने वाली सविता ने करीब छह साल पहले दलपतपुर मुक्तेश्वरा गांव के सौरभ से प्रेम विवाह किया था। बताया जा रहा है कि सविता टीबी की बीमारी से पीड़ित थी। महिला अपने पीछे चार साल की बेटी छोड़ गई है। फिलहाल, महिला के परिजनों की ओर से पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है। परिजनों ने कार्रवाई कराने से भी इनकार किया है। वहीं, इंस्पेक्टर सुखवीर सिंह के मुताबिक, महिला की मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments